Skip to main content
वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए बर्बर आतंकी हमले की बरसी पर आज मैं उन सभी शौर्य सपूतों की शहादत को सलाम करती हूं, जिन्होंने देश की सुरक्षा व मां भारती के स्वाभिमान के लिए अपने रक्त की एक-एक बूंद समर्पित कर दी।आंखों को भीगो देने वाले इस अवसर पर मैं राजस्थान के सभी पांचों वीर पुत्रों शहीद भागीरथ कसाना, शहीद हेमराज मीणा, शहीद रोहिताश लांबा, शहीद नारायण गुर्जर व शहीद जीतराम गुर्जर को भी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। आपके साहस, शौर्य व समर्पण पर भारतवर्ष गौरवान्वित है।शहादत को सलाम!#PulwamaAttackभारतीय राजनीति की जनप्रिय एवं असाधारण राजनेता, प्रखर वक्ता, महिला सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक श्रीमती सुषमा स्वराज जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित आपका जीवन सभी जनप्रतिनिधियों के लिए एक उत्कृष्ट व महान प्रेरणा है।सादगी व सरलता की मूरत, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी की जयंती पर सादर वंदन।एक ओजस्वी वक्ता, ऊर्जावान व्यक्तित्व, लोकप्रिय नेता व कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में आदरणीया सुषमा जी ने देश में अलग पहचान बनाई। वहीं अपनी ईमानदारी, निःस्वार्थता व साहस के दम पर असाधारण उदाहरण पेश करते हुए राजनीति में महिलाओं के लिए मार्ग प्रशस्त किया।एक अलौकिक नेता व सफल जनप्रीतिनिधि के रूप में आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।#SushmaSwarajhttps://m.facebook.com/story.php?story_fbid=773838236585124&id=100018768637456,
Comments
Post a Comment